मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

भारतीय फुटबॉल टीम 2018 के बाद पहली बार रैंकिंग में शीर्ष 99 में शामिल

भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम ने बृहस्पतिवार को 2018 के बाद पहली बार फीफा रैंकिंग में शीर्ष 99 में प्रवेश किया। टीम सैफ चैंपियनशिप खिताब की बदौलत एक पायदान के फायदे से 99वें स्थान पर पहुंच गई। वर्ष 2018 के बाद पहली बार फीफा रैंकिंग में भारत ने इस महीने के शुरू में बंगलूरू में हुई सैफ चैंपियनशिप में लेबनान और कुवैत पर क्रमश: सेमीफाइनल और फाइनल में पेनल्टी शूटआउट से जीत दर्ज की।लेबनान को भी दो पायदान का फायदा हुआ जिससे वह भारत से बिल्कुल नीचे 100वें स्थान पर मौजूद है जबकि कुवैत चार पायदान की छलांग से बृहस्पतिवार को जारी ताजा फीफा रैंकिंग में 137वें स्थान पर पहुंच गया।

पश्चिम एशियाई देश लेबनान और कुवैत को सैफ चैंपियनशिप के लिए आमंत्रित किया गया था ताकि टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा का स्तर मजबूत रहे। भारत के अब 1208.69 अंक हो गए हैं।भारत की सर्वश्रेष्ठ फीफा रैंकिंग 94 रही है जो टीम ने 1996 में हासिल की थी। टीम 1993 में भी 99वें स्थान पर पहुंची थी जबकि 2017 और 2018 में 96वां स्थान हासिल करने में सफल रही थी। पिछले महीने टीम 100वें स्थान पर थी।

Related Articles

Back to top button