'Happiest Minds Technologies' ने QIP के जरिए 500 करोड़ रुपए जुटाए, 54.11 लाख इक्विटी शेयर जारी करने की मिली मंजूरी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

‘Happiest Minds Technologies’ ने QIP के जरिए 500 करोड़ रुपए जुटाए, 54.11 लाख इक्विटी शेयर जारी करने की मिली मंजूरी

नई दिल्ली: सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी हैप्पिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज ने मंगलवार को कहा कि उसने इक्विटी शेयरों के योग्य संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) के जरिए 500 करोड़ रुपए जुटाए हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा कि निदेशक मंडल की पूंजी जुटाने वाली समिति ने योग्य निवेशकों को दो रुपए अंकित मूल्य के 54.11 लाख इक्विटी शेयर जारी करने की मंजूरी दी है। आवंटन 924 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर किया जाएगा। कंपनी ने 2020 में अपना आईपीओ लाने के बाद पहली बार इक्विटी पूंजी जुटाई है। हैप्पिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज के प्रबंध निदेशक और मुख्य वित्तीय अधिकारी वेंकटरमन नारायणन ने कहा कि जुटाई गई पूंजी से आने वाले वर्षों में व्यवसाय को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Back to top button