BSP Leader Mayawati: क्या राजनीति से संन्यास लेंगी मायावती? भतीजे को सौंपी ये जिम्मेदारी

BSP Leader Mayawati: हाल ही में बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। दरअसल मायावती ने आकाश को राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी है। गौरतलब है कि इन राज्यों में साल के अंत में चुनाव होने हैं।
अब आकाश आनंद को जिम्मेदारी मिलने के बाद मायावती का आभार जताया है और कहा कि मायावती जी ने कहा है कि हम दलितों, आदिवासियों और बाकी पिछड़े वर्गों का हर तरह से हो रहे शोषण, गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई जैसे मुद्दों पर आने वाले विधानसभा चुनावों में लड़ेंगे। बहुजन मिशन और आंदोलन हमारा कर्तव्य है और जिस विश्वास के साथ मुझे इस मिशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है तो नेतृत्व और सभी कार्यकर्ताओं के विश्वास को कायम रखूंगा।
‘हिंदुत्ववादी बताने के लिए बीजेपी और कांग्रेस में होड़’
आपको बता दें कि बसपा सुप्रीमो मायवाती ने कहा कि आजकल कांग्रेस और बीजेपी में होड़ लगी हुई है कि कौन बड़ा हिंदुत्ववादी है,कौन बड़ा हिंदू भक्त है। मायावती ने अपने एक बयान में ये भी कहा कि कुछ समय से बीजेपी और कांग्रेस में हिंदुत्ववादी और हिंदू भक्त को लेकर लड़ाई बरकरार है। इसी के चलते पूजा पाठ में दोनों खुद को माहिर दिखाने में जुटे हैं।
मायावती ने उत्तराखंड में धार्मिक स्थलों को तोड़ने पर कहा कि कांग्रेस में सॉफ्ट हिंदुत्व की होड़ मची है लेकिन मजारों को तोड़ना सही नहीं है। धार्मिक स्थलों को सही स्थान मिलना चाहिए। इसके साथ ही उन्होने ये भी कहा कि बसपा हर धर्म का सम्मान करती है। बसपा सुप्रीमों ने ये भी कह दिया कि देश में अकेले हिंदू धर्म को मानने वाले लोग ही नहीं रहते हैं बल्कि मुस्लिम, सिख, ईसाई और अलग-अलग धर्मों को मानने वाले लोग भी रहते हैं। बीजेपी और कांग्रेस पर हमला करते हुए मायावती ने कह दिया कि दोनों पार्टियों को हिंदुओं की तरह ही बाकी सभी धर्मों का भी बराबर सम्मान करना चाहिए।
देश से जुड़ी बड़ी खबरें यहाँ पढ़ें


