माथुर उड़े बस्तर, आज सुकमा, दंतेवाड़ा में लेंगे विधानसभा वार क्लास - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

माथुर उड़े बस्तर, आज सुकमा, दंतेवाड़ा में लेंगे विधानसभा वार क्लास

रायपुर(realtimes) भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर एक दिन पहले रायपुर पहुंचने के बाद आज सुबह काे संगठन महामंत्री पवन साय काे साथ लेकर हेलीकॉप्टर से बस्तर उड़ गए हैं। पहले सुकमा और इसके बाद दाेपहर काे दंतेवाड़ा में विधानसभा वार पदाधिकारियों की मिशन 2023 काे लेकर क्लास लेंगे।

छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के छह माह पहले ही भाजपा ने संसाधन झोंकने का काम प्रारंभ कर दिया है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर प्रदेश के भाजपा नेताओं के साथ बस्तर के सात जिलों का हेलीकॉप्टर से दौरा करेंगे और मिशन 2023 पर मंथन करके सभी विधानसभाओं की स्थिति जानेंगे। प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव और बस्तर के प्रभारी राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडेय बाद में जाएंगे। दोनों सांसद दिल्ली में संसद भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल होने दिल्ली गए हैं। प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप पहले ही सुकमा पहुंच गए हैं, जहां पहली बैठक होनी है।भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर का एक माह बाद ही फिर से बस्तर का दौरा बना है। पिछले दौरे में उनका दौरा पूरा नहीं हो सका था। इस बार के दौरे के लिए भाजपा के राष्ट्रीय संगठन ने हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की है। हेलीकॉप्टर से ही सभी सातों जिलों का दौरा होगा। तीन दिनों तक दो-दो जिलों में बैठक होगी। अंतिम दिन एक जिले की बैठक रखी गई है। बैठकों में सभी 12 विधानसभाओं की कोर कमेटी की बैठक भी होगी। इसमें चुनाव को लेकर रणनीति बनेगी। अपने राज्य में बस्तर से ही जीत का रास्ता निकलता है। कांग्रेस ने भी बस्तर में 11 सीटें जीतकर सरकार बनाने का काम किया है। इस समय बस्तर में भाजपा की एक भी सीट नहीं है। भीमा मंडावी की मौत के बाद उपचुनाव में भाजपा के हाथ से यह सीट भी निकल गई है।
माथुर के साथ पवन और केदार
चार दिनों के दौरे में प्रदेश प्रभारी के साथ पहले दिन प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और महामंत्री केदार कश्यप ही रहेंगे। प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव और बस्तर के प्रभारी सांसद संतोष पांडेय दिल्ली में नए संसद भवन के उद्घाटन में शामिल होने गए हैं। जहां संतोष पांडेय 29 मई से बस्तर की बैठकों में शामिल होने पहुंच जाएंगे, वहीं प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव 30 और 31 मई की बैठक में शामिल हो सकेंगे।

Related Articles

Back to top button