पीएससी दफ्तर में घुसे भाजयुमो के कार्यकर्ता, नहीं रोक पाई पुलिस, जमकर हुई झूमाझटकी  - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

पीएससी दफ्तर में घुसे भाजयुमो के कार्यकर्ता, नहीं रोक पाई पुलिस, जमकर हुई झूमाझटकी 

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आज पीएससी दफ्तर में जमकर हंगामा किया। सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थियों के साथ कार्यकर्ताओं ने ससी कार्यालय का घेराव किया। जिसमे पुलिस बल के द्वारा भाजयुमो को रोकने की कोशिश की गई पर भाजयुमो कार्यकर्ता तीन तीन बैरीकैड्स तोड़ कर पीएससी कार्यालय तक घुस गए और वहां पर भाजपा का झंडा भी फहरा दिया। 

रवि भगत ने बताया कि जिस दिन से यह पीएससी मेंस का परिणाम आया है अभ्यार्थियों में बहुत नाराजगी है क्योंकि सभी बड़े अधिकारियों ने अपने पूरे परिवार को इस परिणाम में अधिकारी बनवा दिया गया। पीएससी के चेयरमैन ने अपने दत्तक पुत्र को डिप्टी कलेक्टर बनवा दिया। कांग्रेस नेता के बेटी दामाद, डीआईजी की बेटी ऐसी पूरी मेरिट लिस्ट में पूर्णता भ्रष्टाचार दिखाई दे रहा है।कितने सालों से लोग इस परीक्षा की तैयारी करते हैं अपने भविष्य के लिए अपने माता पिता के सपने के लिए आज उन सब सपनों को भूपेश बघेल सरकार ने चूर कर दिया है। 

इस प्रदर्शन में प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव, गौरीशंकर श्रीवास, गुंजन प्रजापति,प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर,प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित माहेश्वरी, रितेश मोहरे, जिला रकीपुर भाजयुमो प्रभारी मनीष पांडे, सुजीत पांडे,जिला अध्यक्ष गोविंद गुप्ता ,महामंत्री राहुल राव, अर्पित सूर्यवंशी,अनुराग चौबे,प्रदेश मीडया प्रभारी विकास मित्तल, समीर फ़रिकार,जिला अध्यक्ष गरियाबंद योगी कश्यप, जिला अध्यक्ष बलौदाबाजार सुनील यदु,जिला अध्यक्ष महासमुंद जशराज चंद्राकर,योगी साहू,प्रणय साहू,अनिल शर्मा, आकाश ठाकुर,आकाश शर्मा,विभोर ठाकुर,अभिषेक धनगर, अमन यादव,अविनाश शर्मा,नरेश पिल्ले आदि 1000 कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

Related Articles

Back to top button