मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Covid-19 : कोविड संक्रमित मामले 30 हजार के पार

नयी दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड संक्रमण के दो हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही संक्रमित व्यक्तियों की कुल संख्या 30 हजार से अधिक हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 2961 नये लोग कोविड संक्रमित हुए हैं। इसके साथ ही कोविड संक्रमितों की संख्या 30041 हो गयी है और संक्रमण दर 2.12 प्रतिशत दर्ज की गई है।
मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 6135 व्यक्ति कोविड संक्रमण से उबर गए हैं। स्वस्थ होने की दर 98.75 प्रतिशत है। इसी अवधि में 139814 कोविड संक्रमण परीक्षण किए गए हैं।
पिछले 24 घंटे के दौरान 1198 कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही देश में 220.66 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए जा चुके हैं। 
Pc:NDTV.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button