मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Covid-19 : कोविड संक्रमित मामले 36 हजार से ज्यादा

नयी दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड संक्रमण के तीन हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही संक्रमित व्यक्तियों की कुल संख्या 36 हजार से अधिक हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को यहां बताया कि देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 3962 नये लोग कोविड संक्रमित हुए हैं। इसके साथ ही कोविड संक्रमितों की संख्या 36244 हो गयी है और संक्रमण दर 2.17 प्रतिशत दर्ज की गई है।
मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 7873 व्यक्ति कोविड संक्रमण से उबर गए हैं। स्वस्थ होने की दर 98.73 प्रतिशत है। इसी अवधि में 182294 कोविड संक्रमण परीक्षण किए गए हैं।पिछले 24 घंटे के दौरान 2362 कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही देश में 220.66 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए जा चुके हैं। 
Pc:East Asia Forum

Related Articles

Back to top button