Ludhiana Gas Tragedy: जहरीली गैस लीक के कारण 11 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 लोग शामिल, 4 अस्पताल में भर्ती - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Ludhiana Gas Tragedy: जहरीली गैस लीक के कारण 11 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 लोग शामिल, 4 अस्पताल में भर्ती

इंटरनेट डेस्क। पंजाब के लुधियाना में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया और इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में जहरीली गैस लीक के कारण 11 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है की मरने वालों में एक ही परिवार के 5 लोग शामिल वहीं 4 को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो पुलिस ने गैस प्रभावित इलाका सील कर दिया है और सोमवार को आस पास के स्कूल और ऑफिसों की छुट्टी कर दी गई है। वहीं एनडीआरएफ की टीम गैस लीक के कारणों का जांच कर रही है। हालांकि अभी तक प्रशासन ने लीकेज को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है।

लुधियाना के पुलिस कमिश्नर के के अनुसार 11 लोगों की मौत हो गई है जिसमें एक ही परिवार के 5 लोग शामिल हैं। चार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर है। पुलिस थाने में केस दर्ज कर लिया गया है और गैस की सैंपलिंग की जाएगी।

pc- aaj tak

Related Articles

Back to top button