मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Delhi government: मजदूरों के लिए मकान व आश्रयस्थलों की करेगी व्यवस्था।

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल ने सोमवार को श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें मजदूरों के लिए मकान व होस्टल (आश्रयस्थलों) की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ''मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल ने आज श्रम विभाग के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने विभाग को आदेश दिया कि सरकारी सुविधाओं तथा योजनाओं को दिल्ली में पंजीकृत सभी 13 लाख श्रमिकों तक पहुंचाने के लिए काम हो।

कार्यालय ने कहा, ''बैठक में इन बिदुओं पर फैसले किए गए – सभी श्रमिकों को बसों में मुफ्त सफर के लिए सालाना डीटीसी (दिल्ली परिवहन निगम) पास दिए जाए। श्रमिकों के रहने के लिए मकानों व होस्टल की व्यवस्था की जाए। सभी श्रमिकों के बच्चों के लिए मुफ्त 'कोचिग की व्यवस्था हो। सभी श्रमिकों को 'टूलकिट दिए जाएंगे व बड़े स्तर पर उनके लिए 'कौशल विकास कार्यक्रम चलाए जाएंगे। सभी श्रमिकों को ईएसआई (कर्मचारी राज्य बीमा निगम) तथा एवं ग्रुप इंश्योरेंस दिए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button