J&K: पुंछ में LOC के पास संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं, सुरक्षा बलों ने की गोलीबारी...सर्च ऑपरेशन जारी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

J&K: पुंछ में LOC के पास संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं, सुरक्षा बलों ने की गोलीबारी…सर्च ऑपरेशन जारी

श्रीनगर
 जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में संदिग्ध गतिविधि देखकर सुरक्षा बलों ने गोलीबारी शुरू कर दी। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुंछ सेक्टर में कुछ संदिग्धों की आवाजाही के बारे में विशिष्ट सूचना पर कार्रवाई करते हुए आधी रात के दौरान एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया।

उन्होंने कहा कि कुछ गोलियां भी चलाई गई।’ उन्होंने कहा कि अभी तक आतंकवादियों से कोई संपर्क स्थापित नहीं हुआ है। सूत्रों ने कहा कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और तलाशी जारी है।

Related Articles

Back to top button