नड्डा का जाेरदार स्वागत, निकला राेड शाे - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

नड्डा का जाेरदार स्वागत, निकला राेड शाे

रायपुर(realtimes) भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक घंटे विलंब से रायपुर पहुंचे। माना विमानतल पर उनका जाेरदार स्वागत किया गया। स्वागत करने के लिए विमानतल पर प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी, सहप्रभारी नितिन नवीन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह, केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण सिंह चंदेल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल काैशिक, सांसद सुनील साेनी, संताेष पांडेय पूर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, पूर्व अध्यक्ष विष्णुदेव साय, विक्रम उसेंडी, प्रदेश महामंत्री पवन साय, भपेंद्र सवन्नी, किरण देव नंद कुमार साय, विधायक बृजमाेहन अग्रवाल, ननकी राम कंवर सहित कई सांसद, विधायक, भाजपा के नेताओं के साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे थे। विमानतल पर बनाए गए मंच पर श्री नड्डा का बड़ी फुलमाला के साथ स्वागत किया गया।
बाइक रैली के साथ निकला काफिला
विमानतल से भाजयुमाे की बाइक रैली के साथ राष्ट्रीय अध्य़क्ष का काफिला निकला। भारी संख्या में भाजयुमाे के कार्यकर्ता बाइक पर राष्ट्रीय अध्यश्र की कार के सामने चलते रहे। यह काफिला तेलीबांधा में पंडित दीनदयाल की प्रतिमा के पास पहुंचा। वहां पर माल्यार्पण के बाद राेड शाे का प्रारंभ हुआ।
राेड शाे में भारी भीड़
करीब डेढ़ बजे श्री नड्डा का राेड शाे प्रारंभ हुआ। श्री नड्डा के साथ रथ पर प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी, पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह, प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण सिंह चंदेल के साथ श्री नड्डा के सुरक्षा गार्ड भी सवार हुए। श्री नड्डा के राेड शाे में तेलीबांधा से लेकर एकात्म परिसर के बीच में कई स्थानाें पर जाेरदार स्वागत किया गया। तेलीबांधा जैतखंभ के पास रायपुर ग्रामीण, मरीन ड्राइव में रायपुर उत्तर, भगतसिंह चौक में धरसींवा, स्वर्ण जयंती तिराहा में भाटापारा, साक्षरता चौक में बलौदाबाजार, नगर घड़ी चौक में धमतरी, शास्त्री चौक में रायपुर दक्षिण, चावला पेट्रोल पंप के पास चिकित्सा और विधि प्रकोष्ठ, मेकाहारा के पास रायपुर पश्चिम, अंबडेकर चौक में महिला मोर्चा और एकात्म परिसर में सभी मोर्चा और प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष का जाेरदार स्वागत किया। रोड में भी पंथी, सुआ, कर्मा के साथ गेढ़ी नृत्य और राउत नाचा भी कई स्थानाें पर हुआ।

Related Articles

Back to top button