Budget Session: संसद का बजट सत्र आज से, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों को करेगी संबोधित - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Budget Session: संसद का बजट सत्र आज से, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों को करेगी संबोधित

इंटरनेट डेस्क। आज से बजट सत्र की शुरूआत होने जा रही है और इसके साथ ही कल देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेगी। उससे पहले आज सदन में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। आज से शुरू होने वाले सत्र से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपना पहला अभिभाषण देंगी।

सत्र के दौरान सरकार की नजर राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव और वित्त वर्ष 2023-24 के आम बजट आदि पर सुचारू रूप से चर्चा कराने पर रहेगी। आपकों बता दें की यह बजट मोदी सरकार का पूर्ण बजट होगा। ऐसा इसलिए की अगले साल लोकसभा चुनाव होने है और उसके चलते ही यह पूर्ण बजट होगा।

वहीं विपक्ष भी सरकार को घेरने की रणनीति बना चुका है। इस समय विपक्ष के पास ऐसे कई मुद्दे है जो मोदी सरकार को घेरने के लिए कॉफी है। अदाणी समूह से जुड़ा मामला, राज्यों में राज्यपालों के कामकाज, जाति आधारित गणना और महंगाई, बेरोजगरी जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने के का प्लान है।

Related Articles

Back to top button