City
आशुतोष भाजपा विधायक दल के नए सचिव

रायपुर। भाजपा विधायक दल के स्थाई सचिव के पद पर जितेंद्र वर्मा के स्थान पर आशुतोष दुबे को नियुक्त किया है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने इसकी सूचना प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर, सह प्रभारी नितिन नवीन और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह को भेजी है। प्रदेश में भाजपा शासन की तीसरी पारी में जितेंद्र वर्मा स्थाई सचिव बनाए गए थे। वे आठ साल तक यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पिछले साल उन्हें दुर्ग जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है, इसलिए उनके स्थान पर नई नियुक्ति की गई है।



