एकात्म परिसर में बैठते हैं विधिक सलाहकार, आरक्षण विधेयक योग्य नहीं तो वापस करें राज्यपालः सीएम भूपेश - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

एकात्म परिसर में बैठते हैं विधिक सलाहकार, आरक्षण विधेयक योग्य नहीं तो वापस करें राज्यपालः सीएम भूपेश





रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आरक्षण संशोधन विधेयक पास होने के बाद यह राजभवन में अटका है। इस मामले में कांग्रेस ने राजभवन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसे लेकर तीन जनवरी को कांग्रेस महारैली करने जा रही है। इस बीच, सीएम भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है।

सीएम भूपेश बघेल ने आरक्षण मुद्दे पर आज मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्यपाल के विधिक सलाहकार कौन? विधिक सलाहकार एकात्म परिसर में बैठते हैं। भाजपा ने विधेयक पर साइन मांग नहीं की है। विधिक सलाहकार विधानसभा के बड़े हो गए है? उन्होंने आगे कहा है कि राज्यपाल बीजेपी के नेताओं के दवाब में हस्ताक्षर नहीं कर रहीं हैं। राज्यपाल को विधेयक हस्ताक्षर योग्य नहीं लगता तो वापस करें, अनिश्चितकाल तक अपने पास रखने का बहाना नहीं ढूंढे।

वहीं, दूसरी ओर आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर आदिवासी समाज के युवा आज उग्र प्रदर्शन करेंगे। सर्व आदिवासी समाज के युवा प्रभाग आज प्रदर्शन करेंगे। वे धरना स्थल से राजभवन का घेराव करने के लिए निकलेंगे। सर्व आदिवासी समाज के युवाओं की मांग है कि राज्यपाल अनुसुईया उइके आरक्षण संशोधन विधेयक पर हस्ताक्षर करें।








Related Articles

Back to top button