Utility News: नए साल में बदलेंगे कई तरह के नियम, आपकों भी होना चाहिए इनके बारे में पता

इंटरनेट डेस्क। नया साल शुरू होने वाला है और उसके साथ ही कुछ नियमों में भी बदलाव होने जा रहा है। इन नियमों के बारे में आपकों पता होना ही चाहिए। नहीं तो आपकों इसका नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। ऐसे में आप ये जानकारी जरूर जुटाले और इस खबर को पढ़ ले ताकी आपकों कोई परेशानी नहीं हो।
लगवाले हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट
आप अगर उत्तर प्रदेश में रहते है और आपके पास दोपहिया या चौपहिया वाहन है तो आपकों हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवानी होगी। अगर समय सीमा पर आप ये काम नहीं करते है तो आपको जुर्माना भरना पड़ेगा।
पैन कार्ड आधार लिंक कर लें
हा आपने अभी तक पैन कार्ड को अगर आधार से लिंक नहीं किया है तो जल्द से जल्द ये काम निपटा लें। वैसे जानकारी तो यह है की आयकर विभाग ने इसकी तय सीमा अप्रैल 2023 तक बढ़ा दी है लेकिन फिर भी आप इसे समय पर कराले।
बीमा हो सकता है महंगा
आपके पास वाहने है तो यह आपकों जरूर जानना चाहिए। नए साल से बीमा प्रीमियम महंगा हो सकता है। ऐसे में वाहन चालकों को नए साल में महंगे बीमा प्रीमियम का झटका भी लग सकता है और अगर ऐसा होता है तो महंगाई में कमर टूटना तय है।



