भूपेश बाेले- कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन हाेगा रायपुर में

रायपुर। कांग्रेस की संचालन समिति की अहम बैठक आज दिल्ली में हुई। यह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा गठित कांग्रेस संचालन समिति की पहली बैठक है। इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए। इस बैठक में ही फैसला किया गया है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 85वां अधिवेशन रायपुर में होगा।
इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करके ये जानकारी देते हुए लिखा है, मुझे बताते हुए खुशी है कि स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 85वां अधिवेशन रायपुर में फरवरी माह में होगा। यह हमारे लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण पल होगा। उल्लेखनीय है, इस अधिवेशन में कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ पूर्व अध्यक्ष साेनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के साथ सभी राष्ट्रीय नेता शामिल हाेंगे।



