Utility News: किसी दोस्त, रिश्तेदार के बन रहे है लोन गारंटर तो ध्यान रखें इन बातों का - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

Utility News: किसी दोस्त, रिश्तेदार के बन रहे है लोन गारंटर तो ध्यान रखें इन बातों का

इंटरनेट डेस्क। हर कोई आदमी बैंक से लोन लेता है। चाहे उसे घर बनाना हो कार खरीदनी हो या फिर उसका कोई पर्सनल काम हो। ऐसे में बैंक उस व्यक्ति को लोन देता है तो उसके लिए गारंटर की भी मांग करता है। गांरटर मिलने के बाद ही बैंक उसे लोन देता है। ऐसे में आप भी अगर किसी के गारंटर बन रहे है तो सोच समझकर गारंटर बने।

आप अगर किसी व्यक्ति के लोन गारंटर बन गए तो आप भी उतने ही जिम्मेदार हो गए जितना लोन लेने वाला है। ऐसे में अगर लोन लेने वाला समय पर लोन नहीं चुकाता है तो बैंक लोन गारंटर को लोन चुकाने के लिए कह सकता है।

अगर आप लोन गारंटर है और लोन नहीं चुकाते है तो ऐसी स्थिति में बैंक गारंटी के नाम पर आपकों नोटिस जारी कर सकता है। ऐसी स्थिति में दोनों का सिबिल स्कोर खराब हो सकता है और बाद में दोनों को ही किसी भी बैंक से लोन नहीं मिलेगा।

Related Articles

Back to top button