उदयपुर में एक ही परिवार के छह सदस्य की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

उदयपुर में एक ही परिवार के छह सदस्य की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

उदयपुर
 राजस्थान के उदयपुर जिले में एक दंपति और उनके चार बच्चे सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले। पुलिस के मुताबिक, पप्पू गमेती और तीन बच्चों के शव फंदे से लटकते पाए गए, जबकि उनकी पत्नी और एक बच्चे के शव बिस्तर पर पड़े थे।

अधिकारियों ने बताया कि घटना गोगुंदा थाना क्षेत्र के झाड़ौली गांव की है और प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि परिवार के मुखिया ने बच्चों और पत्नी की हत्या की और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच गई है और सबूत जुटाने का काम जारी है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गोगुंदा पुलिस ने बताया कि सोमवार सवेरे सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस टीम पहुंची। घर का दरवाजा खोलकर देखा तो पुलिस भी हैरान रह गई। कमरे के अंदर चारों तरफ लाशें थीं। पुलिस ने सभी शवों को राजकीय अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है। घर को सील कर दिया गया है। मौके पर फॉरेसिंक की टीमें और डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया और घर की तलाशी ली गई।

 

Related Articles

Back to top button