City
रियाज़ हुसैन राज्य वक्फ बोर्ड के सदस्य मनोनीत

रायपुर(realtimes) छत्तीसगढ़ शासन आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा श्री रियाज हुसैन. निवासी गुढ़ियारी रायपुर वालों को छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है। रियाज हुसैन प्रदेश के कद्दावर मंत्री मोहम्मद अकबर जी के कट्टर समर्थक हैं।
अपनी नियुक्ति पर रियाज हुसैन ने प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल, मोहम्मद अकबर और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं मंत्रियों का आभार व्यक्त किया है।
छग अपलसंख्यक आयोग के सदस्य अनिल जैन , सेवानिवृत डी एस पी शोएब अहमद खान शमशीर खान ,के साथ फरहान कुरैशी ,नसीम अख्तर ,शंकर मेंढे ,हफीज कुरैशी हप्पू भाई ,फिरोज अली , तैयब खान, ताहिर खान और हामिद हुसैन ने रियाज हुसैन साहब को बधाई और शुभकामनाएं दी है।



