मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसा टूटा

विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर की मजबूती के चलते रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 12 पैसे टूटकर 82.91 के स्तर पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 82.89 पर खुला, और फिर फिसलकर 82.91 पर आ गया। इस तरह रुपया पिछले बंद भाव के मुकाबले 12 पैसे टूट गया। शुरुआती सौदों में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.75 के स्तर तक गया।

पिछले सत्र में, बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा की तुलना में रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर से उबरकर 21 पैसे की मजबूती के साथ 82.79 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत बढक़र 113 पर आ गया। वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.37 प्रतिशत चढक़र 92.72 डॉलर प्रति के भाव पर था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 1,864.79 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button