नीतीश 8वीं बार बिहार के CM पद की शपथ ली, तेजस्वी बने डिप्टी CM

नई दिल्ली। बिहार में भाजपा और जेडीयू का गठबंधन टूटने के बाद एक बार फिर से महागठबंधन की सरकार बन गई है। आज दोपहर दो बजे राजभवन में नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री तो तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। नीतीश कुमार आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
वहीं भाजपा ने आज सभी जिलों में जद (यू) नेता द्वारा विश्वासघात के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध (महाधरना) किया।
तेजस्वी यादव ने शपथ लेने के बाद जैसे ही नीतीश कुमार के पैर छूकर आशीर्वाद लिए। वहां, राजभवन में मौजूद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की।
शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि मैं 2020 के विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद मुख्यमंत्री नहीं बनना चाह रहा था, लेकिन मेरे ऊपर दबाव डाला गया. अब आप देख लिजिए क्या नतीजा रहा।
2024 में प्रधानमंत्री उम्मीदवार के सवाल पर नीतीश कुमार ने बोला, ‘हम किसी चीज के उम्मीदवार नहीं रहेंगे ना उसकी दावेदारी करेंगे. पर सवाल यह है कि जो 2014 में आए थे, वो 2024 में रहेंगे या नहीं?



