national
हाथरस भगदड़ : शाह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से बात की, केंद्र से मदद का आश्वासन दिया

नयी दिल्ली: दो जुलाई (ए) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को हाथरस में भगदड़ की घटना के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की और केंद्र सरकार से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
शाह ने ‘एक्स’ पर कहा, ”हाथरस में हुई दुर्घटना के विषय में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात कर घटना की जानकारी ली और केंद्र सरकार से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। शीघ्र ही एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) की चिकित्सा टीम भी हाथरस पहुंच रही है।”



