आदिवासी आरक्षण काे लेकर भाजपा अजजा मोर्चा का आज प्रदेश भर में चक्का जाम - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

आदिवासी आरक्षण काे लेकर भाजपा अजजा मोर्चा का आज प्रदेश भर में चक्का जाम

रायपुर(realtimes)आदिवासी आरक्षण को लेकर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा आज राजधानी रायपुर के साथ प्रदेश के सभी जिलों में चक्काजाम किया जाएगा। इसके पहले अजजा माेर्चा ने तीन संभागाें में चक्का जाम किया था।  मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने कहा कि विधानसभा चुनाव में आदिवासी समाज ने कांग्रेस को 30 आदिवासी विधायक दिए बदले में कांग्रेस की यह सरकार आदिवासियों से उनका संवैधानिक अधिकार छीन रही है।

श्री मरकाम ने कहा, आरक्षित वर्ग के हजारों शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के पदोन्नति के लिए बनाए गए पदोन्नति में आरक्षण अधिनियम 2003 को भी भूपेश बघेल की यह सरकार कानूनी अड़चनों से नहीं बचा पाई और आज पर्यंत कोई नया पदोन्नति में आरक्षण का नियम नहीं बना पाई है, जिसके कारण कांग्रेस की सरकार आने के बाद 2019 से हमारे शासकीय सेवकों को भी पदोन्नति में आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
काैन कहां संभालेगा कमान  
चक्काजाम कार्यक्रम में रायपुर में नंदकुमार साय,(लालपुर ओवरब्रिज के नीचे) जशपुर में विष्णुदेव साय, नारायणपुर में केदार कश्यप, कोंडागांव में लता उसेंडी, बीजापुर में महेश गागड़ा, अंबिकापुर ने कमलभान सिंह, सूरजपुर में रामसेवक पैंकरा, कोरबा में ननकी राम कंवर, गरियाबंद में डमरूधर पुजारी, धमतरी में विकास मरकाम सहित सभी जिलों में वरिष्ठ भाजपा नेता शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button