सीएम भूपेश ने नीति आयाेग में राज्य के लिए रखी कई मांगें

रायपुर(realtimes) प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, नीति आयोग की बैठक में प्रदेश के हित के लिए कईं मांगें रखी हैं। 13000 करोड़ टैक्स का पैसा जो नहीं मिला उसे देने की मांग की। साथ ही पीएल पुनिया से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। कोयला रॉयल्टी का 4000 करोड़ दिए जाने की मांग की।
दिल्ली से लाैटे सीएम से विमानतल पर ही पत्रकाराें से चर्चा करते हुए कहा, छत्तीसगढ़ में व्यापार और उत्पादकों को लाभ मिले सके इसके लिए कार्गो की मांग की। प्रदेश की गोधन न्याय योजना की राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा हो रही है। यूपी और एमपी जैसे राज्यों में इसे लागू किया जा रहा है। इसके बाद भी छत्तीसगढ़ भाजपा के नेता दुविधा की स्थिति में हैं। हिमाचल प्रदेश के चुनाव को लेकर उन्होंने कहा, हिमाचल में कांग्रेस मजबूत है। सरकार के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी है। सब एक साथ होकर लड़ेंगे तो सफलता निश्चित है।
सीएम भूपेश ने अजय चंद्रकार के नक्सली रैली के ट्वीट पर कहा, अजय चंद्राकर स्मृतिलोप के शिकार हो गए हैं। पिछली सरकार में कितनी रैलियां होती थी वो उन्हें याद नहीं है। नक्सली बहुत पीछे चले गए ये बहुत अंदर कार्यक्रम हुआ है। कांग्रेस के आजादी के गौरव की पदयात्रा में शामिल होने पर उन्होंने कहा, कल आदिवासी दिवस पर रायपुर बिलासपुर के कार्यक्रम में रहूंगा। 10 अगस्त को झारखंड के रांची में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जाऊंगा। उसके बाद अलग-अलग जगहों की पदयात्रा में शामिल होऊंगाकांग्रेस के आजादी के गौरव पदयात्रा में शामिल होने पर उन्होंने कहा, कल आदिवसी दिवस पर रायपुर बिलासपुर के कार्यक्रम में रहूंगा. 10 अगस्त को झारखंड के रांची में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जाऊंगा. उसके बाद अलग-अलग जगहों की पदयात्रा में शामिल होऊंगा.



