कांग्रेस ने लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव को लेकर अपने सांसदों को व्हिप जारी किया - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

कांग्रेस ने लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव को लेकर अपने सांसदों को व्हिप जारी किया

नयी दिल्ली: 25 जून (ए) कांग्रेस ने मंगलवार को अपने सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी कर कहा कि वे लोकसभा अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान बुधवार को सुबह 11 बजे से सदन में उपस्थित रहें।

सदन में कांग्रेस के मुख्य सचेतक के. सुरेश द्वारा जारी व्हिप में कहा गया है कि कल यानी बुधवार, 26 जून, 2024 को लोकसभा में बहुत महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया जाएगा।इसमें यह भी कहा गया है, ‘‘लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के सभी सदस्यों से अनुरोध है कि वे 26 जून, 2024 को सुबह 11:00 बजे से सदन के स्थगन तक उपस्थित रहें और पार्टी के रुख का समर्थन करें।’’लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए सुरेश विपक्ष के उम्मीदवार हैं। उनका मुकाबला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीवार ओम बिरला से है।

Related Articles

Back to top button