मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

सड़क डामरीकरण की मांग को लेकर माटकसा के ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

 

मोहला। राष्ट्रीय राजमार्ग- 930 रोड के निर्माण के बाद ग्राम माटकसा के अंदर जाने वाली सड़क को लगभग 15 से 20 मीटर को छोड़ दिया गया है, जिसमें सिर्फ गिट्टीकरण का कार्य किया गया है। इस सड़क का डामरीकरण नही होने के कारण राहगीरों, ग्रामीणों को आवागमन में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क डामरीकरण की मांग को लेकर ग्राम माटकसा के गामीणों ने जिला कलेक्टर मोहला- मानपुर- अंबागढ़ चौकी के नाम ज्ञापन सौंपकर अविलंब काम शुरू कराने की मांग की है।सड़क डामरीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपने वालों में उप सरपंच ग्राम पंचायत- शेरपार के मनीराम नेताम, पूर्व वार्ड पंच- कंगाला राम सोरी, पूर्व वार्ड पंच- बेदु राम कृषाण, दुर्योधन साहू, सोहन लाल गोटी, सदाराम कोरोटी आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

Related Articles

Back to top button