State
भूपेश बाेले- अब मुंबई में नहीं पड़ेंगे केंद्रीय एजेंसियों के छापे, अब दूसरे राज्य निशाने पर

रायपुर(realtimes) प्रदेश के भूपेश बघेल ने केंद्रीय जांच एजेंसियों काे लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उनका कहना है, महाराष्ट्र में सरकार बदल गई है, अब वहां पर भाजपा की संयुक्त सरकार है। अब वहां छापे नहीं पड़ेंगे। आईटी, ईडी और सीबीआई के दफ्तर वहां से उठकर झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और साउथ के राज्यों में जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा, पिछले आठ सालों में एक भी भाजपा नेता के यहां केंद्रीय एजेंसियों की कोई कार्रवाई नहीं हुई। केंद्र सरकार ईडी, सीबीआई, आईटी सभी का दुरुपयोग कर रही है। इसके जरिए विपक्ष के नेताओं को नियंत्रित करने की कोशिश हो रही है। यह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।



