शेयर बाजार में चार दिन से जारी तेजी थमी, सेंसेक्स 347 अंक टूटा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

शेयर बाजार में चार दिन से जारी तेजी थमी, सेंसेक्स 347 अंक टूटा

मुंबई: अमेरिकी ऋण सीमा पर वोटिंग से पहले वैश्विक बाजार में आई गिरावट के दबाव में स्थानीय स्तर पर ऊर्जा, यूटिलिटीज, धातु और तेल एवं गैस समेत आठ समूहों में हुई बिकवाली से आज शेयर बाजार की पिछले लगातार चार दिन की तेजी थम गई। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 346.89 अंक अर्थात 0.55 प्रतिशत लुढ़ककर 62622.24 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 99.45 अंक यानी 0.53 प्रतिशत की गिरावट लेकर 18534.40 अंक पर आ गया। वहीं, दिग्गज कंपनियों के विपरीत बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों में लिवाली हुई, जिससे मिडकैप 0.54 प्रतिशत की तेजी लेकर 27,100.05 अंक और स्मॉलकैप 0.68 प्रतिशत चढ़कर 30,524.82 अंक पर पहुंच गया। इस दौरान बीएसई में कुल 3645 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1717 में लिवाली जबकि 1796 में बिकवाली हुई वहीं 132 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 20 कंपनियां हरे जबकि 29 लाल निशान पर रही वहीं एक के भाव स्थिर रहे।

Related Articles

Back to top button