शीर्ष न्यायालय वीवीपैट पर्ची वाले वोट के सत्यापन से संबंधित याचिकाओं पर 16 अप्रैल को करेगा सुनवाई - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

शीर्ष न्यायालय वीवीपैट पर्ची वाले वोट के सत्यापन से संबंधित याचिकाओं पर 16 अप्रैल को करेगा सुनवाई

नयी दिल्ली: नौ अप्रैल (ए) उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि यह ‘वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल’ (वीवीपैट) पर्ची वाले मतों का सत्यापन किये जाने का अनुरोध करने वाली याचिकाओं के एक समूह पर 16 अप्रैल को सुनवाई करेगा।

‘वीवीपैट’ स्वतंत्र रूप से वोट का सत्यापन करने वाली प्रणाली है जो मतदाता को यह देखने की अनुमति देती है कि उसका वोट उसी उम्मीदवार को गया है या नहीं, जिसे उसने वोट दिया है। इसके जरिये मशीन से कागज की पर्ची निकलती है जिसे मतदाता देख सकता है और इस पर्ची को एक सीलबंद लिफाफे में रखा जाता है तथा विवाद की स्थिति में इसे खोला जा सकता है।

Related Articles

Back to top button