City
कवासी लखमा के बिगड़े बोल, कहा -पुलिस वालों को ‘तीर-धनुष’ से मारो

छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री और बस्तर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी कवासी लखमा (Kawasi Lakhma) का फिर एक विवादित बयान चर्चा में है। इंटरनेट मीडिया में उनका एक विवादित वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि अगर हमारे जंगल नहीं बचे तो कोई नहीं बचेगा। तोंगपाल के पास जंगल कटाई रोकने को लेकर ग्रामीण और पुलिस के बीच विवाद को मुद्दा बनाते हुए लखमा ने यह बयान दिया है।
पुलिस पर जंगल की कटाई को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाते हुए लखमा ने ग्रामीणों से तीर धनुष उठाने को कहा है। ऐसे में इस बयान के बाद प्रदेश का सियासी पारा चढ़ेगा। बता दें कि कवासी लखमा ने हाल ही में कहा था, शराब पीओ और पैसे ले लो। वोट कांग्रेस को देना।



