सोना-चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट, जानें आज के भाव

नई दिल्ली। सप्ताह के पहले दिन घरेलू सर्राफा बाजार में साेमवार काे शुरुआती कारोबार के दौरान सांकेतिक गिरावट का रुख बना हुआ नजर आ रहा है।
भाव में गिरावट आने के कारण देश के अलग अलग सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,38,870 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,39,020 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,27,290 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,27,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है।
चांदी के भाव में भी गिरावट आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 1,99,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,39,020 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,27,440 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।
वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,38,870 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,27,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,38,920 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,27,340 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,38,870 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,27,290 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है।
इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,38,870 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,27,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,38,920 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,27,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,39,020 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,27,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,38,920 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,27,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,39,020 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,27,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोना मामूली कमजोरी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।
इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,38,870 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोना 1,27,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।



