मंत्री की बेटी शरद पवार की पार्टी में शामिल, पिता के खिलाफ लड़ सकती हैं विधानसभा चुनाव - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

मंत्री की बेटी शरद पवार की पार्टी में शामिल, पिता के खिलाफ लड़ सकती हैं विधानसभा चुनाव

मुंबई: 12 सितंबर (ए) महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता धर्मराव बाबा आत्राम की बेटी भाग्यश्री आत्राम उपमुख्यमंत्री अजित पवार द्वारा रोकने की बार-बार कोशिशों के बावजूद बृहस्पतिवार को राकांपा-शरदचंद्र पवार में शामिल हो गईं।

राकांपा-एसपी की राज्य इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल और पार्टी नेता अनिल देशमुख गढ़चिरौली जिले के अहेरी में आयोजित उस समारोह में मौजूद थे, जिसमें भागयश्री विपक्षी दल में शामिल हुईं।

Related Articles

Back to top button