महिला ने तीन बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या की कोशिश की, बहन को घायल किया - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

महिला ने तीन बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या की कोशिश की, बहन को घायल किया

करीमगंज (असम): आठ अप्रैल (ए) असम के करीमगंज में एक महिला ने कथित रूप से धारदार हथियार से हमला कर अपने तीन बच्चों की हत्या कर दी एवं अपनी नाबालिग बहन को घायल कर दिया । इसके बाद उसने आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि महिला और उसकी बहन की स्थिति नाजुक है और दोनों का अस्पताल में उपचार जारी है।एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को रामकृष्ण नगर में आरोपी महिला ने अपने घर में कथित रूप से धारदार हथियार से वार कर दो, छह और आठ साल के तीन बच्चों पर हमला किया।

उन्होंने कहा कि इसके बाद उसने सात साल की बहन पर हमला किया और अपनी भी जान लेने की कोशिश की। अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी ने उसके घर में कोलाहल सुना तो मौके पर पहुंचे । उन्होंने बताया कि घर का दरवाजा आधा खुला था, इस पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।

उन्होंने कहा कि महिला के बच्चों को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।अधिकारी ने कहा, ‘‘हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि किन कारणों से महिला ने यह अतिवादी कदम उठाया।’’

Related Articles

Back to top button