लखनऊ: लुलु मॉल को लेकर और बढ़ा विवाद, हिरासत में महंत परमहंस, नमाज पढ़ने वाले 4 युवक भी गिरफ्तार - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalTop News

लखनऊ: लुलु मॉल को लेकर और बढ़ा विवाद, हिरासत में महंत परमहंस, नमाज पढ़ने वाले 4 युवक भी गिरफ्तार

इन दिनों सुर्खियों में छाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सबसे बड़े मॉल लुलु में बिना अनुमति के नमाज पढ़ने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने चार युवक को गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य पांच की तलाश में टीम जुटी हुई हैं।

थाना प्रभारी शैलेन्द्र गिरी ने इस प्रकरण में चार मुस्लिम युवक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में इन युवकों ने अपना नाम लखनऊ के इंदिरानगर निवासी मो. रेहान, मो. लोकमान, मो. नोमान और आतिफ बताया है।

Related Articles

Back to top button