राहुल ने भूपेश, महंत, टीएस, अकबर और चाैबे से की क्या मंत्रणा, 34 नेताओं से संगठन के वर्तमान और भविष्य की रणनीति चर्चा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

राहुल ने भूपेश, महंत, टीएस, अकबर और चाैबे से की क्या मंत्रणा, 34 नेताओं से संगठन के वर्तमान और भविष्य की रणनीति चर्चा

रायपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के यहां अभनपुर में आयोजित संगठन सृजन कार्यक्रम के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं भूपेश बघेल, डा.चरणदास महंत, टीएस सिंहदेव, मोहम्मद अकबर और रविंद्र चाैबे से खास ताैर पर मंत्रणा की। यह बातचीत छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन की मजबूती, राज्य की माैजूदा राजनीतिक परिस्थिति पर बातचीत हुई। इस दौरान राहुल ने इन नेताओं से आने वाले समय में पार्टी की संभावित रणनीति से लेकर राज्य के दलित, ओबीसी और आदिवासी समुदाय को साथ लेकर चलने  के संबंध में विचार विमर्श किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज माैजूद थे, लेकिन वे खामोश रहे। प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने चर्चा के दाैरान अपनी ओर से बातें कही।

34 नेताओं शामिल थे बाततीच के दाैरान

राहुल गांधी ने जब वरिष्ठ नेताओं से बातचीत की, उस दाैरान पार्टी के 34 नेताओं को माैजूद रहने की अनुमति थी। इनमें सांसद फूलोदेवी नेताम, ज्योत्सना महंत, पूर्व मंत्री उमेश पटेल, ताम्रध्वज साहू, अमरजीत भगत, प्रेमसाय सिंह, और प्रभारी सचिव विजय जांगिड़ गुरु रूद्र कुमार, अमितेष शुक्ला सहित अन्य नेता शामिल थे।

जिला अध्यक्ष ही शामिल हुए ट्रेनिंग में

दस दिन तक चलने वाले संगठन सृजन कार्यक्रम में मुख्य फोकस जिला कांग्रेस अध्यक्षों की ट्रेनिंग पर ही रहा। यहां राहुल गांधी के सामने केवल 41 जिला अध्यक्ष ही माैजूद थे।

राहुल ने केंटीन में नवा रायपुर स्थित एक केंटीन में पहुंचकर चाय नाश्ता भी लिया। इस दाैरान सचिन पायलट, दीपक बैज, भूपेश, चरणदास महंत, टीएस सिंहदेव, डा. शिवकुमार डहरिया व अन्य कुछ नेता माैजूद थे।

Related Articles

Back to top button