राहुल गांधी के खिलाफ फर्जी वीडियो परोसने वाले चैनल्स-BJP नेताओं को कांग्रेस की चेतावनी, कहा- करेंगे कानूनी कार्रवाई - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalTop News

राहुल गांधी के खिलाफ फर्जी वीडियो परोसने वाले चैनल्स-BJP नेताओं को कांग्रेस की चेतावनी, कहा- करेंगे कानूनी कार्रवाई

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, “अच्छी खबर यह है कि इस भ्रामक वीडियो के खिलाफ राजस्थान के जयपुर में एक एफआईआर दर्ज हुई है। जो एंकर थे उन्होंने माफी तो मांगी, लेकिन वीडियो हटाने के बाद भी जो उन्हें बधाई संदेश ट्विटर पर आ रहे थे कि साहब आपने बड़ा अच्छा कार्यक्रम किया, उसे वह लाइक किए जा रहे थे। एक तरफ तो वीडियो हटा दिया, दूसरी तरफ वह बधाइयां स्वीकार कर रहे थे। परसों रात को ही उन्होंने अपनी गलती स्वीकार कर ली थी। उसके बाद भी वह बधाई स्वीकार करते रहे।”

पवन खेड़ा ने कहा, “इस तरह की हरकतें पहले भी हो चुकी हैं। तीन-चार बार यह चैनल, कई और चैनल भी। हमने उन्हें कानूनी नोटिस दिया। कार्रवाई की बात कही। फोन करके कहते हैं कि साहब गलती से हो गया। वीडियो को हटा देते हैं। लेकिन जो नुकसान होना होता है वह हो चुका होता है। मैं यह कहना चाहता हूं कि यह जो हमारी शराफत है, वह हमारा गहना है, बेड़ियां नहीं हैं। बीजेपी यह खास तौर से सुन ले कि आज के बाद एक व्यक्ति भी हमारी पार्टी, हमारे नेता, हमारी विरासत के खिलाफ एक भी शब्द बोलेगा, एक तथ्य तोड़ मरोड़कर पेश करेगा तो उन्हें कई पीढ़ियों तक याद रखना पड़ेगा। यह चेतावनी बीजेपी मान ले तो उचित रहेगा। जिन सांसदों और पूर्व मंत्रियों ने अपने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को रखा है, वह सुन लें कि उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

Related Articles

Back to top button