national
हरियाणा सरकार ने Adampur विधानसभा उपचुनाव के तहत 3 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश का किया ऐलान

हिसार: आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में 3 नवंबर को उपचुनाव होंगे। जिसके मद्देनजर हरियाणा सरकार ने मतदान के तहत 3 नवंबर को राज्य सरकार के सभी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों और शैक्षणिक संस्थानों आदि में सार्वजनिक अवकाश/स्पेशल कैजुअल लीव (पेड) अधिसूचित किया है। इस बात की जानकारी हरियाणा सरकार के निदेशालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी गई है।
हरियाणा सरकार ने हिसार जिले के #आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में #उपचुनाव के लिए 3 नवंबर, 2022 को होने वाले मतदान के मद्देनजर राज्य सरकार के सभी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों और शैक्षणिक संस्थानों आदि में सार्वजनिक अवकाश/स्पेशल कैजुअल लीव (पेड) अधिसूचित किया है।
— DPR Haryana (@DiprHaryana) October 28, 2022



