मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

राष्ट्रगान की गरिमा की दृढ़ता से रक्षा करने में हांगकांग एसएआर का समर्थन: चीनी विदेश मंत्रालय

हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र (एसएआर) सरकार ने हाल ही में गूगल से चीनी राष्ट्रगान खोज के परिणामों को बदलने की मांग की, संबंधित मुद्दे को लेकर चीन का रुख बताते हुए चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वनपिन ने 14 दिसंबर को आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में राष्ट्रगान की गरिमा की दृढ़ता से रक्षा करने में हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की सरकार का समर्थन करने पर बल दिया।रिपोर्ट के अनुसार, गूगल ने हाल ही में हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र सरकार के राष्ट्रगान खोज परिणामों के प्रदर्शन क्रम को संशोधित करने और सही राष्ट्रगान को शीर्ष पर रखने के अनुरोध को अस्वीकार किया। एसएआर सरकार ने कहा कि इस मुद्दे पर वह गूगल के साथ बातचीत करना जारी रखेगी।

प्रवक्ता वांग वनपिन ने संवाददाता के सवाल के जवाब में कहा कि राष्ट्रगान एक राष्ट्रीय प्रतीक है और राष्ट्रीय गरिमा का प्रतिनिधित्व करता है। हम राष्ट्रगान की गरिमा की दृढ़ता से रक्षा करने में हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की सरकार का समर्थन करते हैं। इंटरनेट कंपनियों का दायित्व है कि वे लोगों तक सही जानकारी पहुंचाएं, बजाय इसके कि झूठी सूचना को लोगों में फैलाने और गुमराह करने की अनुमति दें। 

 (साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Related Articles

Back to top button