रायपुर में ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ की सफलता पर भारत शौर्य तिरंगा यात्रा, उमड़ा जनसैलाब - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

रायपुर में ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ की सफलता पर भारत शौर्य तिरंगा यात्रा, उमड़ा जनसैलाब

रायपुर। राजधानी में बुधवार को ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ की सफलता के उपलक्ष्य में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। शारदा चौक से शुरू हुई यह यात्रा राष्ट्रभक्ति के नारों और उत्साह से सराबोर रही। राजधानीवासियों ने इस मौके पर भारतीय सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को नमन करते हुए देशभक्ति की मिसाल पेश की।

यात्रा की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई, जिसके बाद यात्रा एमजी रोड, गुरुनानक चौक, रामसागरपारा, तात्यापारा और फूल चौक होते हुए पुनः शारदा चौक पहुंचकर संपन्न हुई। हाथों में तिरंगा लिए हजारों लोगों ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से शहर की फिजा को देशभक्ति में रंग दिया।

जवाहर नगर मंडल अध्यक्ष संदीप जंघेल ने बताया कि ऑपरेशन सिन्दूर ने देशवासियों को गर्व का अहसास कराया है और आज की यात्रा देश के शौर्य और एकता का प्रतीक बनी।

इस ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, विजय अग्रवाल, पार्षद अवतार बागल, चंद्रेश शाह, सुभाष अग्रवाल, महिला मोर्चा से भारती बागल और गीता रेड्डी सहित बड़ी संख्या में साधु-संतों और विभिन्न समाजों के गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया।इस आयोजन के माध्यम से राजधानीवासियों ने यह संदेश दिया कि भारत की रक्षा और गौरव के लिए देश एकजुट है और सेना के पराक्रम पर पूरा देश गर्व करता है।

Related Articles

Back to top button