रायगढ़ में हाथी ने मचाया भारी उत्पात, एक मासूम सहित 3 को कुचलकर मार डाला - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

रायगढ़ में हाथी ने मचाया भारी उत्पात, एक मासूम सहित 3 को कुचलकर मार डाला

रायगढ़ जिले में हाथी ने देर रात उत्पात मचाया। यहां हाथी के हमले से तीन लोगों की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। घटना रायगढ़ जिले के गोसाईडीह ग्राम और मोहनपुर की है। दरअसल 22 जुलाई की रात को हाथी, हथिनी और अपने शावक के साथ यहां आया था जिसके बाद उसने भयंकर आतंक मचा दिया।

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में हाथी कभी भी आ जाते हैं। इससे स्थानीय लोगों को भारी नुकसान होता हैं। हाथी यहां कई लोगों पर हमला भी कर देते हैं। जंगली क्षेत्रों से हाथी का रहवासी सीमा में प्रवेश पिछले कुछ सालों से लगातार बढ़ता जा रहा है। रायगढ़ जिले में हाथी ने देर रात उत्पात मचाया। यहां हाथी के हमले से तीन लोगों की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। 

घटना रायगढ़ जिले के गोसाईडीह ग्राम और मोहनपुर की है। दरअसल 22 जुलाई की रात को हाथी, हथिनी और अपने शावक के साथ यहां आया था जिसके बाद उसने भयंकर आतंक मचा दिया। ग्राम गोसाईडीह में हाथी ने एक तीन साल के बच्चे को पटक-पटकर जान ले ली। वहीं मोहनपुर में खेत में काम करी महिला पर हाथी हमलावार हुआ जिससे उसकी भी मौत हो गई। वहीं एक अन्य ग्रामीण के घर की दीवार को ढहा दिया। जिसमें वह दब गया और उसकी सांसे भी थम गई।

यह भी पढ़ें: बीजापुर में नक्सवादियों ने 2 ग्रामीणों की निर्मम हत्या की, 25 दिनों में 10 लोगों की ली जान

घटना की जानकारी पाते ही वन विभाग की टीम तत्काल गांव पहुंची। हाथी ने कई घरों में तोड़फोड़ की। मृतकों में बच्चा अंगेकेला का रहने वाला था। वहीं महिला की पहचान संतरा बाई, उम्र (43) और मोहनपुर निवासी पुरुषोत्तम खड़िया उम्र (50) के रूप में हुई है। इस दौरान कुल 3 घरों में भारी क्षति हुई है। वन विभाग ने मामले की संपूर्ण जानकारी लेकर मृतकों को सहायता राशि प्रदान की।

Related Articles

Back to top button