राम नाम की लूट पर देश बीजेपी को माफ नहीं करेगा, कांग्रेस ने अयोध्या में जमीन कब्जे के खुलासे पर किया हमला - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalTop News

राम नाम की लूट पर देश बीजेपी को माफ नहीं करेगा, कांग्रेस ने अयोध्या में जमीन कब्जे के खुलासे पर किया हमला

अयोध्या में बीजेपी के विधायक, मेयर समेत कई पार्टी नेताओं द्वारा जमीन कब्जाकर अवैध कॉलोनियां काटने के खुलासे पर कांग्रेस ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने आज कहा कि भगवान राम के नाम पर की गई इस लूट पर देश बीजेपी को माफ नहीं करेगा।

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि श्री राम के नाम पर अवैध ज़मीन खरीदने बेचने के घोटाले में 40 लोगों की सूची जारी हुई है, जिसमें बीजेपी के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, मेयर ऋषिकेश उपाध्याय, पूर्व विधायक गोरखनाथ के नाम भी शामिल हैं। इस जमीन घोटाले में न केवल बीजेपी के विधायक और नेताओं ने लूट मचाई है बल्कि नौकरशाहों और उनके रिश्तेदार, यहां तक कि स्थानीय राजस्व अधिकारियों, जिनका काम भूमि लेनदेन को प्रमाणित करना होता है, उन्होंने भी वहां पर बड़ा घोटाला किया।

Related Articles

Back to top button