Rahul Gandhi ने देशवासियों को छठ महापर्व की दी बधाई, कहा-आप सभी के जीवन को मिले सूरज की ऊर्जा

नई दिल्लीः छठ पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से आरंभ होकर सप्तमी तक चलता है। पहले दिन चतुर्थी तिथि को नहाय-खाय के रूप में मनाया जाता है। दूसरे दिन पंचमी को खरना व्रत किया जाता है। इस दिन शाम के समय व्रत करने वाले खीर और गुड़ के अलावा फल का सेवन करते हैं। इसके बाद अगले 36 घंटे तक निर्जला व्रत रखा जाता है। ऐसी मान्यता है खरना पूजन से छठ देवी प्रसन्न होती है। इसके बाद षष्ठी को किसी नदी या जलाशय के में उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही इस महापर्व का समापन होता है।
आज छठ महापर्व के अवसर पर राहुल गांधी ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “सभी देशवासियों को सूर्य उपासना के महापर्व, छठ की हार्दिक शुभकामनाएं। आशा करता हूं, यह पावन त्योहार आप सभी के जीवन को सूरज की ऊर्जा और नदियों के समान निर्मलता प्रदान करे।”
सभी देशवासियों को सूर्य उपासना के महापर्व, छठ की हार्दिक शुभकामनाएं।
आशा करता हूं, यह पावन त्योहार आप सभी के जीवन को सूरज की ऊर्जा और नदियों के समान निर्मलता प्रदान करे। pic.twitter.com/P8T89ATaD6
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 30, 2022



