मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहीद जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि..

रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बस्तर जिले के करनपुर स्थित 201 कोबरा सीआरपीएफ कैंप पहुंचे। नक्सली मुठभेड़ में शहीद जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

माओवादियों के साथ जिला सुकमा/बीजापुर की सीमावर्ती क्षेत्र टेकलगुड़ेम गांव में (थाना जगरगुण्डा, जिला सुकमा) में माओवादी मुठभेड़ में शहीद हुए 3 जवानों देवन सी, पवन कुमार और लांबधर सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, डीजीपी अशोक जुनेजा, एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा, कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी सुन्दरराज पी. सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Back to top button