महात्मा गांधी आज 152 वी जयंती, याद कर रहा देश - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

महात्मा गांधी आज 152 वी जयंती, याद कर रहा देश

देश आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की उनकी 152 वी जयंती पर याद कर रहा है। देश के तमाम लोग उन्हें अपना श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं।

गुजरात के पोरबंदर में 2 अक्टूबर 1869 को महात्मा गांधी का जन्म हुआ था। महात्मा गांधी के जन्मदिन को वैश्विक स्तर पर अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। महात्मा गांधी ने अंग्रेजी हुकूमत से भारत को आजाद कराने में अग्रिम भूमिका निभाई थी। उन्होंने पूरी दुनिया को शांति का संदेश दिया था।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बापू की समाधि स्थल राजघाट पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संदेश में लिखा कि गांधी जयंती हम सभी के लिए शांति, समता, सांप्रदायिक सद्भाव के गांधी जी के प्रेरक जीवन मूल्यों के प्रति स्वयं को फिर से समर्पित करने का अवसर है।

उन्होंने कहा कि गांधी जी ने पूरी मानवता को उसकी वास्तविक क्षमता दिखाई और यह सिद्ध कर दिखाया कि करुणा में अपार शक्ति होती है।

Related Articles

Back to top button