national
मध्य प्रदेश: रीवा में बड़ा हादसा, ट्रक से बस की टक्कर में 14 की मौत और 40 घायल

रीवा: मध्यप्रदेश के रीवा जिले के नेशनल हाईवे-30 पर देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। सोहागी पहाड़ी से उतरते समय बस और ट्रेलर की भयानक टक्कर हो गई है, जिसमें करीब 14 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को रेस्क्यू किया गया। साथ ही गंभीर घायलों को त्योंथर सिविल अस्पताल सहित दूसरे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया।
जानकारी के मुताबिक, हादसा शुक्रवार की रात करीब 11.30 बजे पहाड़ के घाट में हुआ है जब यूपी पासिंग बस जबलपुर से रीवा के रास्ते प्रयागराज जा रही थी। तब नेशनल हाइवे-30 की पहाड़ी से उतरते समय ट्रेलर के साथ बस की टक्कर हो गई।



