national
मणिपुर में 11 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान जारी

इंफाल: 22 अप्रैल (ए) ‘इनर मणिपुर’ लोकसभा क्षेत्र के 11 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच पुनर्मतदान जारी है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। निर्वाचन आयोग के एक निर्देश के बाद नये सिरे से मतदान का निर्णय लिया गया।
आयोग ने 19 अप्रैल को इन मतदान केंद्रों पर हुए मतदान को अमान्य घोषित कर दिया है।

