रायपुर-दुर्ग आने-जाने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर..आज से 8 दिनों तक बंद रहेगा ये ओवर ब्रिज.. - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

रायपुर-दुर्ग आने-जाने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर..आज से 8 दिनों तक बंद रहेगा ये ओवर ब्रिज..








रायपुर। रायपुर-दुर्ग को जोड़ने वाले सुपेला स्थित नेशनल हाइवे पर बने फ्लाई ओवर ब्रिज को 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक 8 दिनों के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने बताया कि, फ्लाई ओवर ब्रिज में मरम्मत का काम सोमवार 22 अप्रैल से शुरू किया जाएगा। यह 8 दिनों में पूरा होगा। इसके बाद 30 अप्रैल को फिर से पहले की तरह ब्रिज को खोल दिया जाएगा।

कुम्हारी में बने फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। अब रायपुर से दुर्ग तक जितने भी फ्लाई ओवर ब्रिज हैं, सभी की तकनीकी खामी को देखा जाएगा। पहले ओवर ब्रिज की टेक्निकल फाल्ट को सही किया गया। सुपेला से चंद्रा मौर्या ओवर ब्रिज की तकनीकी खामी दूर किया जाएगा। जिस वजह से ब्रिज के दोनों मार्ग से आवागमन पूरा बंद किया जाएगा।

सर्विस रोड पर बढ़ेगा वाहनों का दबाव

फ्लाई ओवर ब्रिज को बंद कर देने से ब्रिज के नीचे छोटी गाड़ियों को आने-जाने के लिए जो सर्विस रोड बनाई गई है, उसमें वाहनों का लोड बढ़ जाएगा। सबसे बड़ी समस्या यह है कि चंद्रा मौर्या और सुपेला थाने के पास रायपुर से भिलाई की तरफ जाने वाली सर्विस रोड में जगह काफी कम है। इससे यहां वाहनों का दबाव बढ़ने पर दुर्घटना की आशंका भी बढ़ेगी। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से सावधानी पूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।

 






Related Articles

Back to top button