जमा मस्जिद चुनाव में अब्दुल फ़हीम 986 वोटों से जीते

रायपुर (realtimes) 24 साल बाद रायपुर के सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में अब्दुल फ़हीम ने 3309 वोट पाकर 986 मतों से जीत का परचम लहराया। अब्दुल अज़ीम उर्फ़ भोंदू के निधन के बाद यह चुनाव संपन्न कराया गया। अब्दुल अज़ीम लगातार 24 साल तक अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली थी।
चुनाव में अब्दुल अज़ीम उर्फ़ भोंदू के बेटे अब्दुल कलीम भी इस चुनाव में हिस्सा लिए थे, लेकिन अब्दुल फ़हीम को ज्यादा मत मिले। अब्दुल क़लीम को 2323 वोट मिले, जिससे उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
बता दें कि अब्दुल अज़ीम उर्फ भोंदू के निधन के बाद ये अध्यक्ष पद की कुर्सी खाली पड़ी थी। इस चुनाव में 5 प्रत्याशियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से अब्दुल फ़हीम, अब्दुल क़लीम, हासिब कुरैशी, गुलाम शकील और मोहम्मद रिजवान का नाम शामिल है।
जामा मस्जिद चुनाव में चुनाव अधिकारी शोएब अहमद ख़ान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने लोकल पुलिस और डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन, तमाम इलेक्शन एजेंट्स, वक्फ बोर्ड के चेयरमैन जस्टिस मिनहाजुद्दीन, सीईओ साजिद मेमन, सालेम स्कूल के प्रिंसिपल, पत्रकारों, सभी मतदाताओं का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग, हौसला अफजाई और मार्ग दर्शन से मुतवल्ली चुनाव को अंजाम तक पहुंचाया गया।



