मंडाविया-नवीन आज भी लेंगे भाजपा चुनाव समितियों की बैठक

रायपुर(realtimes) छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव काे लेकर भाजपा में लगातार बैठकों का दाैर चल रहा है। केंद्रीय मंत्री और प्रदेश के सह चुनाव प्रभारी मनसुख मंडाविया दो दिनों के छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। इसी के साथ सह प्रभारी नितिन नवीन भी आए हैं। इन राष्ट्रीय नेताओं के साथ प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव और प्रदेश के महामंत्रियों ने चुनाव समितियों की बैठक ले रहे हैं। बैठकाें का दाैर आज भी चलेगा।
बैठकों के बाद भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ने बताया, दो दिन प्रदेश भाजपा की विभिन्न समितियों की बैठक है। जिनका गठन चुनाव के दृष्टि से किया गया है। पार्टी की जो गतिविधियां चल रही हैं, चाहे लाभार्थी सम्मेलन हो, किसानों के हक में जो आंदोलन चल रहा है, पोल खोल गतिविधियां चल रही है। ऐसे सभी कार्यों की समीक्षा, बैठक में की जाएगी। इसके साथ आगे की रणनीति बनेगी। सभी समितियों के अपने-अपने लक्ष्य निर्धारित है और उसके अनुरूप सभी समितियां कार्य में जुटी हैं। छत्तीसगढ़ की इस अत्याचारी, भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकना है। इसकी योजना बन रही है।
आज भी होंगी लगातार बैठकें
केंद्रीय संगठन ने जहां छत्तीसगढ़ में चुनाव का प्रभारी, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर काे बनाया है, वहीं केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया को सह चुनाव प्रभारी बनाया गया है। वे यहां आज भी दिन भर चुनाव समितियों की बैठक लेंगे। भाजपा ने करीब डेढ़ दर्जन चुनाव समितियां बनाई हैं। इनको अलग-अलग जिम्मा दिया गया है। इनसे चर्चा करके श्री मंडाविया उनको वे काम सौंपेंगे जो राष्ट्रीय संगठन ने तय किए हैं। इसी के साथ अमित शाह के साथ दिल्ली की बैठक में टॉस्क तय किए गए हैं, उसके बार में प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों को जानकारी देकर काम करने के लिए कहा जाएगा।



