भूपेश बाेले- मोहब्बत की दुकान खुलनी शुरू, नफरत के बाजार होंगे बंद  - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

भूपेश बाेले- मोहब्बत की दुकान खुलनी शुरू, नफरत के बाजार होंगे बंद 

रायपुर(realtimes) प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, मोहब्बत की दुकान खुलनी शुरू हो चुकी है। अब जल्द ही देश में नफरत के बाजार बंद होंगे। मुख्यमंत्री ने यह बात एक ट्वीट में लिखी है। वे कर्नाटक के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में शामिल हुए। उन्होंने सोशल मीडिया में लिखा है- कर्नाटक राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर सिद्धारमैया एवं उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर डीके शिवकुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं। कर्नाटक राज्य को पुनः प्रगति के पथ पर अग्रसर करने के लिए कांग्रेस मॉडल को लेकर आप सफलता के साथ आगे बढ़ेंगे, ऐसा देश को विश्वास है। 

Related Articles

Back to top button